The Kerala Story 2: साल 2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का दूसरा पार्ट, ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’, अब तैयार हो चुका है। 30 जनवरी 2026 को इस फिल्म का दमदार टीजर रिलीज किया गया, जिसमें लीड रोल में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा नजर आ रही हैं। तीनों अपने-अपने अनुभव साझा करती हैं और कहती हैं, “अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे।” फिल्म में बताया गया है कि भारत की 8.5 करोड़ हिंदू अनमैरिड लड़कियां अगला टारगेट हैं। कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।

टीजर की झलक
2 मिनट 6 सेकेंड के टीजर में तीन अलग-अलग राज्यों की बेटियां अपनी कहानी सुनाती हैं। केरल की सुरेखा नायर IAS बनने की तैयारी कर रही थीं, मध्य प्रदेश की नेहा संत ओलंपिक में मेडल जीतने वाली जेवलिन थ्रो खिलाड़ी हैं, और राजस्थान की दिव्या पालीवाल सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर बनना चाहती थीं। लेकिन फैजान, शशिर और सलीम ने तीनों को अपने जाल में फंसा लिया।

टीजर में तीनों लड़कियां यह भी बताती हैं कि भारत की 8.5 करोड़ हिंदू अनमैरिड लड़कियां उनका अगला मिशन हैं। उनका इरादा हिंदू लड़कियों को धर्म परिवर्तन के जाल में फंसाने का है। वहीं, लड़कियां अब खड़ी हो रही हैं और कह रही हैं, “अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे।”

फिल्म की पूरी जानकारी
‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ 27 फरवरी 2026 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के लीड रोल में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा हैं। कहानी अमरनाथ झा और विपुल अमृतलाल शाह ने लिखी है, जबकि गाने मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।

पहले पार्ट ‘द केरल स्टोरी’ में केरल की तीन युवा हिंदू लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर धर्मांतरण और ISIS में शामिल होने के लिए अफगानिस्तान ले जाने की कहानी दिखाई गई थी। इसमें अदा शर्मा ने लीड रोल निभाया था।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!