अंबिकापुर।संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने हाईटेक तरीके से महुआ शराब के सप्लायरों को गिरफ्तार किया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि बहुत समय से कोरिया जिले के लोगों ने कॉल कर बताया जा रहा था फाटपानी गदबदी के जंगल में कई लोग भारी मात्रा में महुआ शराब का निर्माण कर पूरे कोरिया जिले में सप्लाई करते हैं। मामला जंगल का था और लोगों ने बताया कि आप एक साइड से जाएंगे तो दूसरे साइड से आरोपी लोग भाग जाते हैं तो सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने उक्त कार्रवाई में ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया और कार्रवाई के पूर्व ड्रोन कैमरे से देखकर मुख्य जगहों पर फाटपानी के जंगल में कार्रवाई की, कोरिया जिले के मुख्य सप्लायर नीलकमल सिंह और उसके पार्टनर संतोष बरगाह को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। दोनों आरोपी फाटपानी गदबदी के रहने वाले है। दोनों अपने घर के नीचे जंगल में नाला के पास महुआ शराब का बड़े पैमाने पर निर्माण और सप्लाई करते हैं। नीलकमल सिंह उर्फ नीलू सिंह के कब्जे से 55  लीटर महुआ शराब एवं 3500 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया व संतोष बरगाह के पास से 25 लीटर महुआ शराब जब्त कर दोनों आरोपियों को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) 34(2) 59(क)के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय बैकुंठपुर में पेश किया न्यायालय से जेल दाखिल किया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि जंगल क्षेत्र में कार्रवाई में काफी दिक्कत होती है क्योंकि ऐसी जगहों पर आरोपियों के भाग जाने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। प्लानिंग के साथ ड्रोन कैमरे को लेकर पूरी कार्यवाही किया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!