


सूरजपुर: प्रतापपुर के मंगल भवन में कलेक्टर एस जयवर्धन की उपस्थिति में Step Up For India द्वारा “Empowering Voices: Classroom Activities in Action” थीम पर एक भव्य Donor Event का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में संचालित नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों को डोनर्स एवं गणमान्य अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत करना था।
इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इसमें Alphabet Chant Song, “Captain Says” गेम, Relay Chain Game (I Like / I Don’t Like), Opposite Words Activity, Self Introduction, Ten Little Ducklings, तथा Conversation Games जैसी गतिविधियाँ शामिल रहीं। इसके साथ ही बच्चों द्वारा प्रस्तुत “Let Us Shop” एवं “Little Red Hen” जैसे नाटकों ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों द्वारा दिए गए फीडबैक ने कार्यक्रम को और भी प्रभावी बनाया। सभी प्रस्तुतियाँ बच्चों के आत्मविश्वास, भाषा कौशल एवं सहभागिता को दर्शाती थीं, जिसकी उपस्थित अतिथियों ने सराहना की।
इस अवसर पर मालती सिंह (अध्यक्ष, नगर पंचायत प्रतापपुर), ललिता भगत (SDM, प्रतापपुर ), अजय मिश्रा (DEO, सूरजपुर), मनोज साहू (जिला परियोजना अधिकारी, DMC, सूरजपुर), रविन्द्र सिंह (सहायक संचालक, शिक्षा), मुन्नूसिंह धुर्वे (BEO, प्रतापपुर), रमेश शरण सिंह (BRC), तहसीलदार प्रतापपुर, थाना प्रभारी प्रतापपुर, जनपद CEO प्रतापपुर सहित अन्य अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।साथ ही Step Up For India की Executive Director शैला रेड्डी, Program Director उमेश, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर अवनीश गुप्ता (MCB एवं सूरजपुर), MCB के समस्त फ़ील्ड कोऑर्डिनेटर एवं प्रतापपुर के फ़ील्ड कॉर्डिनेटर अंकित श्रीवास्तव की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए Excellence Certificate प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह और बढ़ा।
इस अवसर पर अतिथियों ने अपने संबोधन में इस प्रकार की गतिविधियों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए Step Up For India के प्रयासों की सराहना की गई।

































