रायपुर। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध का असर अब छत्तीसगढ़ में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। खासतौर पर गर्मी की छुट्टियों में विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में इस बार भारी कमी दर्ज की गई है।

ट्रैवल एजेंसियों के अनुसार, हर साल छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में लोग दुबई और यूरोप के देशों की यात्रा करते थे, लेकिन मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण स्थिति पूरी तरह बदल गई है। यात्रियों की संख्या में करीब 60 से 70 प्रतिशत तक गिरावट आई है। वहीं, एयरलाइंस ने भी किराए में उल्लेखनीय बढ़ोतरी कर दी है।

यूरोप के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स उपलब्ध होने के बावजूद टिकट की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। इसके चलते कई लोग अपनी विदेश यात्रा को टालने या रद्द करने पर मजबूर हो रहे हैं।

ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि यदि हालात जल्द सामान्य नहीं हुए, तो इसका असर आने वाले समय में और अधिक गहर सकता है।

व्यास ट्रैवल सर्विसेज के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ व्यास ने बताया कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का सीधा असर ट्रैवल सेक्टर पर पड़ा है। पहले जहां गर्मी की छुट्टियों में बड़ी संख्या में बुकिंग होती थी, वहीं इस बार यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है। साथ ही एयरफेयर में वृद्धि के कारण लोग अपने ट्रैवल प्लान को रद्द या आगे बढ़ा रहे हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!