सूरजपुर: सूरजपुर जिले  के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में विश्व पृथ्वी दिवस कार्यक्रम मनाया गया। संस्था प्रमुख एवं संस्था के यूथ एवं इको क्लब के प्रभारी सीमांचल त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि विश्व पृथ्वी दिवस कार्यक्रम अंतर्गत समस्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों में कक्षा पहली से बारहवीं तक के अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए 22 से 30 अप्रैल तक विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का आयोजन कर उसे आनलाईन किया जाएगा। संस्था में विश्व पर्यावरण दिवस पर किचन गार्डन सहित स्कूल प्रांगण की साफ-सफाई कर पेड़ों और पौधों के ऊपर क्यू आर कोड लगाकर उनकी पहचान, वैज्ञानिक नाम की जानकारी, महत्व एवं लाभ के बारे में जानकारी दी गई। क्यू आर कोड को लैमिनेटेड कर पेड़ों पर टांगना है ताकि जनमानस जब इसे स्कैन करें, तो उन्हें सारी जानकारी आसानी से  पाए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संतुलन में सहयोग करने, अधिकाधिक पौधरोपण करने एवं उन्हें कर्तन से बचाने हेतु हमें प्रेरित करना है ताकि हम जनमानस को प्रेरित कर सके।

इस दौरान संस्था में पदस्थ शिक्षक रिजवान अंसारी,  एम. टोप्पो, पूनम गुप्ता, मध्याह्न भोजन सहायिका सुमित्रा राजवाड़े, नान दईया, बाल कैबिनेट के मंत्री, करण विश्वकर्मा अध्यक्ष यूथ एवं इको क्लब सहित विभिन्न पदाधिकारी, टिकेश्वरी राजवाड़े, पायल, वर्षा सिंह टेकाम, खुशी सिंह, बुधियारो राजवाड़े, दीपक, घरभरन, रुपा सिंह, कैलाश व रोशनी सिंह उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!