जशपुर: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 30 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित जशपुर एवं झारखंड प्रवास को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में जशपुर पुलिस द्वारा यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था जारी की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार 30 दिसंबर को जशपुर से मांझाटोली तक नेशनल हाईवे-43 पर सभी प्रकार के दोपहिया, चारपहिया एवं भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्णय वीवीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।जशपुर पुलिस ने आम नागरिकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। इसके तहत रायगढ़ से रांची की ओर जाने वाले सभी वाहन बालाछापर चौक से डायवर्ट होकर आरा, सकरडेगा, कोंडरा, मोकरा, सुरसांग होते हुए मांझाटोली पहुंचेंगे, जहां से आगे गुमला और रांची की ओर जा सकेंगे।वहीं जशपुर से रांची की ओर जाने वाले वाहनों को गिरांग चौक से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन बालाछापर, आरा, सकरडेगा, कोंडरा, मोकरा और सुरसांग मार्ग से होते हुए मांझाटोली पहुंचेंगे, इसके बाद गुमला व रांची की ओर रवाना होंगे।

जशपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करें और प्रशासन को सहयोग प्रदान करें, ताकि राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा सके।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!