
चंचल सिंह
सूरजपुर/भटगांव: सूरजपुर जिले के भटगांव थाना अंतर्गत चन्दरपुर गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक पिता ने इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए अपने ही 9 माह के मासूम बेटे और पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दुधमुंहे बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। वह सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती है।
घटना की जानकारी मिलते ही भटगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल सूरजपुर कोतवाली और भटगांव पुलिस की संयुक्त टीम मामले की गहराई से जांच में जुटी है।