सूरजपुर।  सूरजपुर जिले के एसईसीएल भटगांव एरिया के जगन्नाथपुर माइंस (महान-3) में ड्यूटी जा रहे कर्मचारियों को लेकर जा रही बस  शनिवार रात भीषण हादसे का शिकार हो गई। जरही से जगन्नाथपुर की ओर जा रही यह अनुबंधित बस ग्राम बोझा के पास सुखडू पुलिया से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार सभी 16 कर्मचारी घायल हो गए हैं। इनमें से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 10 बजे जरही-केरता मार्ग पर हुआ। रात्रिकालीन ड्यूटी के लिए 16 कर्मी बस में सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वाहन बोझा गांव के पास पुलिया पर पहुंचा, वह बेकाबू होकर नीचे गिरकर पलट गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहत दल मौके पर पहुंचे। तीन घायलों को   रेफर कर दिया गया है। बाकी 4 गंभीर घायलों को पहले भटगांव अस्पताल लाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भी अंबिकापुर रेफर किया गया है।

बस के ठीक पीछे आ रहे मैनेजर ने बस को नीचे गिरा देख गाड़ी रोकी। बस के चालक की मौके पर मौत हो गई और कई कर्मी गंभीर रूप से घायल मिले। खान प्रबंधक ने गंभीर रूप से घायल तीन कर्मचारियों को घटनास्थल से ही अपने वाहन से अंबिकापुर जीवन ज्योति हॉस्पिटल भेजा। एंबुलेंस की मदद से अन्य घायलों को SECL भटगांव हॉस्पिटल लाया गया।

SECL के हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद दीपक राजवाड़े सहित चार अन्य कर्मियों को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। शेष घायलों का उपचार SECL भटगांव हॉस्पिटल में किया जा रहा है। घटना की सूचना पर सूरजपुर कलेक्टर और एसपी भी भटगांव हॉस्पिटल पहुंचे। SECL भटगांव के जीएम सहित अन्य अधिकारी देर रात तक हॉस्पिटल में मौजूद रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!