


Donald Trump Iran Strikes : के बीच मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर होने वाले हमलों को 10 दिनों के लिए स्थगित किया जा रहा है। यह निर्णय ईरान सरकार के अनुरोध के बाद लिया गया है, जिससे कूटनीतिक बातचीत को आगे बढ़ाने का मौका मिल सके।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाने की कार्रवाई अब 6 अप्रैल 2026 की रात 8 बजे तक टाल दी गई है। उन्होंने संकेत दिया कि इस दौरान दोनों देशों के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है।
Donald Trump Iran Strikes के संदर्भ में यह फैसला इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे पहले ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि यदि 48 घंटों के भीतर मामला नहीं सुलझा, तो बड़े हमले किए जाएंगे। इसके बाद पहले 5 दिन का विराम दिया गया और अब इसे बढ़ाकर 10 दिन कर दिया गया है।
गौरतलब है कि 28 फरवरी को शुरू हुए इस संघर्ष में अमेरिका और इजरायल ने ईरान के तेल और ऊर्जा ठिकानों पर कई हमले किए थे। इसका उद्देश्य ईरान की सैन्य और आर्थिक क्षमता को कमजोर करना था। वहीं ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
अब 10 दिन के इस विराम के बाद सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि ईरान आगे क्या कदम उठाता है और क्या यह तनाव बातचीत के जरिए कम हो पाएगा।
































