पशु चिकित्सक को मूल पद पर भेजने सरगुजा कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

अंबिकापुर/बलरामपुर।शासन के नियमों के विपरीत पशु चिकित्सक को जनपद पंचायत कुसमी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार दिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा हैं। वावजूद उसके मूल पदस्थापना में भेजने में शासन-प्रशासन नाकाम हैं। इसे लेकर अब-तक मामला सामने आया हैं इन्हे राजनीतीक सुख भोगने के उद्देश्य से करीब दो वर्ष से प्रभार दिया गया हैं। 

इस मामलें में अधिवक्ता एवं आरटीआई एक्टिविस डीके सोनी ने शासन के नियमों का हवाला देते हुए डॉ. अभिषेक पाण्डेय पशु चिकित्सक एवं वर्तमान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी को उनके मूल पद पर पशु चिकित्सक विभाग में भेजने हेतु आवेदन पत्र सरगुजा कमिश्नर अंबिकापुर को लिखा हैं। दिए गए आवेदन में बताया गया हैं की कार्यालय कलेक्टर जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के पत्र क्रमांक / 829/स्था./जि.पं./2023 दिनांक 19 जून 2023 को प्रशासनिक व्यवस्था के तहत डॉ. अभिषेक पाण्डेय, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ अधिकारी, कुसमी जिला बलरामपुर-रामानुजगंज छ०ग० को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक के लिये अपने मूल कर्तव्यों के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। छ.ग. शासन आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग रायपुर के पत्र क्रमांक एफ 1-32/2025/25-1 नवा रायपुर दिनांक 11 अप्रैल 2025 को सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत का प्रभार अन्य अधिकारियों को नहीं दिए जाने के संबंध में आदेश पारित किया गया हैं।

मूल पद का कार्य छोड़ दो वर्षों से सीईओ का पदभार नियम के विपरीत

सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास का पद सभी जिलो में सेटअप के अनुसार स्वीकृत है। विभाग की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन जिलो में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास के माध्यम से किया जाता है। यह पद प्रथम श्रेणी का है एवं शासन की विभागीय योजनाओं के लिए मुख्य कडी है। शासन स्तर से विभागीय अधिकारियों की पदस्थापना की जाती है। विभागीय अधिकारी होने के कारण इन्हें विभाग की समस्त योजनाओं की जानकारी अन्य विभाग के अधिकारियों की अपेक्षा अधिक रहता है। जिससे योजनाओं में पारदर्शिता स्थापना एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य सुचारू रूप से संपन्न किये जाते है लेकिन डॉ. अभिषेक पाण्डेय पशु चिकित्सा विभाग से जुडे हुए है। उन्हें जनपद पंचायत के कार्यों की उतनी जानकारी नहीं है लेकिन उसके बाद भी डॉ. अभिषेक पाण्डेय के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों एवं राजनेताओ को मोटी रकम देकर विगत 2 वर्षों से अपने मूल पद का कार्य ना कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पंचायत कुसमी के पद पर पदस्थ है जों की शासन के नियम के विपरीत है।

सरपंच-सचिव सही तरीके से नहीं कर रहें कार्य

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राज्य के 85 अनुसूचित क्षेत्र के जनपद पंचायतों में पद स्वीकृत है जो द्वितीय श्रेणी का पद है जिनका चयन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से किया जाता है। जनपद पंचायतो द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति वर्गों के विकास संबंधी सभी योजनाओं का जनपद स्तर पर महत्वपूर्ण कडी के रूप में क्रियान्वयन किया जाता है लेकिन डॉ अभिषेक पाण्डेय एक पशु चिकित्सक है उन्हें जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास संबंधी योजनाओं की जानकारी नहीं रहती है जिसके कारण उक्त क्षेत्र के सरपंच, सचिव के द्वारा भी सही तरीके से कार्य नहीं किया जा रहा है एवं डॉ. अभिषेक पाण्डेय का मूल विभाग पशु चिकित्सा है इसलिए शासन द्वारा जारी आदेश दिनांक 11 अप्रैल 2025  के आधार पर तत्काल प्रभाव से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी के पद से पृथक करते हुए उनके मूल विभाग पशु चिकित्सा में भेजा जाना आवश्यक है।

धन-बल का प्रभाव

कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा शासन के बिना संज्ञान में लाए विभाग द्वारा पदस्थ किए गए सहायक आयुक्त एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत को अपने स्तर से प्रभार बदल दिया जाता है जो कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से उचित नहीं है जो कि 11 अप्रैल 2025 के आदेश में स्पष्ट उल्लेख किया गया है. और डॉ. अभिषेक पाण्डेय भी उसी दायरे में आते है जब कि छ.ग. शासन आदिम जाति विकास विभाग मंत्रालय द्वारा दिनांक 27 मार्च 2025 को आदेश करते हुए वैभव कुमार कौशिक को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी के पद पर पदस्थ किया गया था। लेकिन डॉ. अभिषेक पाण्डेय के द्वारा अपने धन बल के प्रभाव से अधिकारियों एवं राजनेताओ का प्रभावित कर उक्त आदेश को संशोधित कराते हुए दिनांक 21 अप्रैल 2025 को वैभव कुमार कौशिक को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फरसाबहार जिला जशपुर पदस्थापना कराया गया जो डॉ. अभिषेक पाण्डेय आज भी जनपद पंचायत कुसमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर अंगद की तरह जमे हुए है इस कारण डॉ. अभिषेक कुमार पाण्डेय को उनके मूल विभाग में भेजते हुए आदिम जाति विकास विभाग से किसी अन्य व्यक्ति को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी के पद पर पदस्थ किया जाना आवश्यक है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!