बलरामपुर: राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक सुगमता एवं समयबद्ध रूप से पहुंचाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के विकासखण्डों में समाधान शिविर आयोजित किया जाना है। जिसके लिए कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने जिला पंचायत सीईओ  नयनतारा सिंह तोमर को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया को जिला स्तरीय सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

जिला स्तरीय समाधान शिविर प्रत्येक विकासखण्ड में आयोजित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत मार्च 2026 में जिला स्तरीय समाधान शिविर निर्धारित तिथियों को आयोजित होगा। विकासखण्ड वाड्रफनगर में 12 मार्च 2026 को विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत बरतीकला के हाई स्कूल मैदान में आयोजित होगा। जिसके लिए अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर नीरनिधि नंदेहा को नोडल एवं जनपद पंचायत सीईओ  निजामुद्दीन को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार 27 मार्च 2026 को विकासखण्ड रामचंद्रपुर के प्राथमिक शाला प्रांगण में शिविर आयोजित होगा। इसके लिए अनुविभागीय अधिकारी  आनंद राम नेताम को नोडल एवं जनपद सीईओ रणवीर साय को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
शिविर में आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं योजनाओं से संबंधित आवेदनों का पंजीयन कर उनका निराकरण प्राथमिकता से किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को निर्धारित तिथि में शिविर में उपस्थित होने एवं शिविरों में प्राप्त आवेदनों का यथा संभव शिविर पर ही निराकरण करने के निर्देश भी दिये हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!