
अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में जिलास्तरीय सीनियर ओपन शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गयी है।22 जून को होने वाली इस प्रतियोगिता में हर आयु के पुरुष, महिला, बालक बालिका कोई भी भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता से भिलाई में होने वाली स्टेट लेबल रेंटिग चेस चैंपियनशिप हेतु जिला टीम का चयन किया जायेगा। वरीयता क्रम से प्रथम चार खिलाड़ियों को जिले का प्रतिधिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में अण्डर 09,11,13,15, 17 आयु वर्गो में विजेता बालक, बालिकाओं को और महिला वर्ग के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जायेगा। एण्ट्री फीस 200/- रु निर्धारित है एवं विद्यालयीन खिलाड़ियों के लिये मात्र 100 रु है।अधिक जानकारी के लिए सरोज कुमार वैष्णव श्रीकोट मोबाइल नम्बर 9826881585 या ज्ञान प्रकाश बड़ा मोबाइल नम्बर 8435309785 से सम्पर्क कर सकते हैं।इसके अलावा रामानुजगँज, बलरामपुर, वाण्ड्रफ नगर, शँकरगढ़ एवं कुसमी के ब्लाँक चेस कमीटियों से भी सम्पर्क किया जा सकता है। प्रविष्टि जमा करने की अन्तिम तिथि 21 जून शनिवार है। यह जानकारी जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने दी।