बलरामपुर। बलरामपुर वन मंडल कार्यालय में अंतर वन मंडलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य अंतरराज्जीय समन्वय स्थापित कर वन संरक्षण एवं संवर्धन तथा मानव-वन्यजीव द्वंद, अवैध वनोपज परिवहन, अवैध वन्यप्राणी शिकार को न्यूनतम करना एवं हाथियों के बढ़ते विचरण ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही क्षति और मानव-हाथी संघर्ष के दुष्परिणामों पर गहन चर्चा किया गया। अधिकारियों के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया गया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में वन्यजीवों की गतिविधियों और अवैध तस्करी जैसी समस्याएं, राज्यीय सीमाओं के पार जाकर चुनौतियों के समाधान की आवश्यकता तथा साझा रणनीति और सूचना आदान-प्रदान प्रणाली पर विशेष जोर दिए जाने का चर्चाएं किया गया।

बैठक की अध्यक्षता बलरामपुर वन मंडल के वन मंडलाधिकारी आलोक कुमार वाजपेयी ने की। बैठक में प्रजेश कांत जेना उप निदेशक पलामू टाईगर प्रोजेक्ट उत्तरी प्रमण्डल, मेदनीनगर, झारखंड, आरएफओ अजय कुमार टोप्पो, फील्ड बायोलॉजिस्ट (पीआईआर) तापस कर्मकार, जीआईएस एक्सपर्ट मनीष कुमार बक्शी, आईबीओ श्रवण कुमार गुप्ता, आईबीओ रजनीश कुमार सिंह, एसबीओ सत्यनारायण उरांव, डीजिटल मेनेजर अमन कुमार, ग्रासलैण्ड एक्सपर्ट अभय कुमार, वेटनरी सर्जन डॉ. सुनिल कुमार, एसबीओ देवपाल भगत, उप वन मंडलाधिकारी बलरामपुर अनिल कुमार सिंह, आरएफओ निखिल सक्सेना सहित वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!