लखनपुर/ प्रिंस सोनी: छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर सरगुजा जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के साक्षरता मिनी स्टेडियम में शुक्रवार को विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। यह आयोजन जनपद पंचायत एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष  निरूपा सिंह, जिला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल, मंत्री प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू, जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े और जनपद सदस्य रजनी सिंहसहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया।इस खेल महोत्सव में कुन्नी जोन और लखनपुर जोन के चयनित खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

वॉलीबॉल में प्रथम स्थान पुहपुटरा और द्वितीय पौड़ी को मिला।फुटबॉल  में प्रथम कुन्नी और द्वितीय पुहपुटरा रहे।
कबड्डी (बालिका वर्ग)  में सेजस लखनपुर प्रथम और पौड़ी द्वितीय स्थान पर रही।कबड्डी (बालक वर्ग)  में कुन्नी ने बाजी मारी, जबकि केवरा द्वितीय रहा।रस्साकशी, गोलाफेंक, दौड़ प्रतियोगिता  और पिट्ठुल खेल  में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

विजेताओं को अतिथियों द्वारा शील्ड और प्रशस्ति पत्रदेकर सम्मानित किया गया। चयनित खिलाड़ी अब **विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. स्वेच्छा सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी देव कुमार गुप्ता, प्रोग्राम अधिकारी अभिषेक मिंज, खेल प्रभारी मनोज तिवारी, नोडल अधिकारी अरविंद गुप्ता  एवं सभी पीटीआई शिक्षकों की अहम भूमिका रही।समापन स में अधिकारी और खिलाड़ी मिलकर “हाय रे सरगुजा नाचे” गीत पर थिरकते नजर आए, जिससे पूरा माहौल उत्साह और उल्लास से भर उठा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!