


बलरामपुर/राजपुर।विकासखण्ड राजपुर के अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन एवं जन संवाद का आयोजन दिनांक 5 फरवरी 2026 को अग्रसेन भवन, राजपुर में किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य पंचायतों में स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुदृढ़ करना रहा।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक उद्देश्वरी पैंकरा रहीं। सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों, मितानिनों, सरपंचों एवं उपसरपंचों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती, पंचायत स्तर पर जनसमस्याओं के समाधान तथा शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भी आश्वासन दिया गया।कार्यक्रम का आयोजन रूबी सोनी (जिला मितानिन समन्वयक), परमिला सिंह (एसपीएस) एवं एसपीएस नेम्हामनी प्रजापति के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।सम्मेलन में बीएमओ डॉ. रमेश जयसवाल, बीपीएम मोनू सोनी, स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी गुरुचरण यादव सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह, विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य अनार बाई, भाजपा मंडल अध्यक्ष जागवंशी यादव, कमला प्रसाद, संतोष तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सरपंच एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
































