अंबिकापुर: होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज में दीपों का पर्व दीपावली उत्साह, उल्लास और आध्यात्मिक भाव से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अज्ञानता के अंधकार को दूर कर ज्ञान, प्रेम और सद्भावना के दीप प्रज्वलित करना था।

इस कार्यक्रम की शुरुआत उपप्राचार्य डॉ. सिस्टर मंजू टोप्पो और वरिष्ठ प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व ईश्वर वंदना से हुई। इसके बाद छात्राओं ने भक्ति भाव से ओत-प्रोत *प्रार्थना नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में भक्ति की सुगंध भर दी। छात्राओं द्वारा मंचित रामलीला  की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी को प्रभु श्रीराम के आदर्श जीवन के प्रेरक प्रसंगों से रूबरू कराया।उपप्राचार्य डॉ. मंजू टोप्पो ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “यह पर्व केवल प्रकाश का नहीं, बल्कि आत्मचेतना और सकारात्मकता के जागरण का प्रतीक है।” उन्होंने श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया और सभी के सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की।समाज विज्ञान संकाय एक्टिविटी डीन डॉ. कल्पना गुहा ने इस अवसर पर बेटियों की तुलना देवी दुर्गा, काली, लक्ष्मी और सरस्वती के स्वरूप से करते हुए उन्हें समाज की शक्ति और प्रेरणा बताया।

कार्यक्रम का संचालन गणित विभाग की सिस्टर दिव्या गुलाब मिंज और प्राणी वनस्पति शास्त्र विभाग की सुश्री प्रीति सिंह* के मार्गदर्शन में हुआ। छात्राओं ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दीपावली के संदेश“अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय”को आकर्षक और सहज शैली में प्रस्तुत किया।दिशा टोप्पो और शेरोन एक्का ने मंच संचालन का दायित्व बखूबी निभाया, वहीं आयुषी खाखा ने सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!