रायगढ़: रायगढ़ जिला में जंगली सुअर को मारने के लिए लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में कृषि विस्तार अधिकारी आ गया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम खम्हार का रहने वाला लाल कुमार साहू 40 साल गुडूबाहल बहमा में कृषि विस्तार अधिकारी (REO) के पद पर पदस्थ था। रविवार को लाल कुमार साहू अपने भेलवाटोली खेत में काम के लिए गया था और रात में काम कर घर लौट गया।इसके बाद रात में करीब 9 बजे दोबारा किसी कृषि काम से वह अपने खेत गया। तब तक किसी ने जंगली सुअर को मारने के लिए करंट प्रवाहित तार लगा दिया।ऐसे में उसकी चपेट में लाल कुमार आया और मौके पर उसकी मौत हो गई। जब रात में काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी तालाश की। तब जानकारी हुआ कि लाल कुमार का शव खेत में पड़ा है।
जिसके बाद रात तकरीबन 11 बजे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। ऐसे में पुलिस मौके पर पहुंची। रात होने की वजह से पुलिस ने सुबह शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!