लखनपुर/ प्रिंस सोनी: मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के निजी निवास एवं जय दुर्गा राइस मिल परिसर में गुरुवार को भव्य भोजन भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के गरीब व जरूरतमंद लोगों को दरिद्र नारायण भोजन कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजित भंडारे में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के साथ जिला पंचायत सभापति विजय अग्रवाल, मंत्री प्रतिनिधि नीरज अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, राहुल अग्रवाल सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने स्वयं सेवा भाव से गरीबों को भोजन परोसा।इसी क्रम में साप्ताहिक बाजार के समीप स्थित जय दुर्गा राइस मिल परिसर में अनिल अग्रवाल, हरविंद अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल सहित जय दुर्गा परिवार के सदस्यों ने लखनपुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए जरूरतमंद लोगों को भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

गौरतलब है कि धार्मिक आयोजनों एवं विषम परिस्थितियों में फंसे कमजोर वर्गों की सहायता करना मंत्री अग्रवाल परिवार एवं जय दुर्गा राइस मिल परिवार की विशेष पहचान रही है। दोनों परिवारों द्वारा पिछले लगभग 35–40 वर्षों से मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर गरीब तबके के लोगों को भोजन कराने के साथ-साथ गर्म कपड़ों का वितरण भी किया जाता रहा है, ताकि सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को राहत मिल सके।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!