

Pakistan Airstrike Afghanistan को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जिससे क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ गया है। हाल ही में पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में किए गए हवाई हमले के बाद तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसी बीच अब तालिबान ने एक और गंभीर आरोप लगाया है, जिसने हालात को और ज्यादा संवेदनशील बना दिया है।
तालिबान के मुताबिक, पाकिस्तान ने काबुल स्थित एक अस्पताल पर एयरस्ट्राइक किया, जिसमें करीब 400 लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए। अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान ने दावा किया कि यह अस्पताल नशा मुक्ति केंद्र के रूप में इस्तेमाल हो रहा था। वहीं, अफगान नेता Abdullah Abdullah ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है।
हालांकि, Pakistan Airstrike Afghanistan को लेकर पाकिस्तान ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पाक प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif के प्रवक्ता ने कहा कि यह हमले बेहद सटीक थे और केवल सैन्य ठिकानों तथा आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाया गया है।

































