बलरामपुर: बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशियों के अवैध और क्रूर परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक पिकअप वाहन और चार मवेशियों को जब्त किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे राजपुर थाना पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की पिकअप वाहन (क्रमांक JH01GN-8143) में मवेशियों को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर अंबिकापुर से राजपुर होते हुए गुमला (झारखंड) ले जाया जा रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए अंबिकापुर रोड पर घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। पूछताछ में चालक और वाहन मालिक ने पहले भ्रामक जानकारी दी, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर सच्चाई सामने आ गई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप बड़ाईक (27 वर्ष) निवासी टांगरझरिया, थाना बसिया जिला गुमला (झारखंड) और संदीप साहू (25 वर्ष) निवासी सुरसुरिया, थाना गुमला जिला गुमला (झारखंड) के रूप में हुई है।पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों द्वारा सूरजपुर जिले के जयनगर क्षेत्र से 2 गाय और 2 बछिया को गुमला ले जाया जा रहा था। मवेशियों को वाहन में बेहद क्रूरता के साथ बांधकर ठूंस दिया गया था, जो कि पशु क्रूरता अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है।राजपुर पुलिस ने मौके पर ही वाहन सहित मवेशियों को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(घ) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!