


गरियाबंद। Gariyaband Crime: गरियाबंद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दो महिलाओं ने मिलकर एक महिला को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि, मामला शोभा थाना के गरीबा की है l
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका द्वारा आरोपियों के चरित्र को लेकर गांव में लगातार उन्हें समाज में बदनाम करने और चरित्र पर आरोप लगाए जा रहे थे। इन्हीं आरोपों से आहत होकर दोनों आरोपी महिलाओं ने कथित रूप से यह कदम उठाया। आरोपियों ने पहले महिला के प्राइवेट पार्ट पर जबरदस्ती लाल मिर्च व ज्वलनशील पदार्थ डालकर तड़पाया फिर लात-घूंसे और डंडे से उसे पीट-पीटकर हत्या की।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका की पहचान सुमित्रा नेताम के रूप में हुई है। वहीं आरोपी महिलाओं के नाम सुगतिन नेताम और इतवारिन नेताम बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
































