कोरिया: कोरिया जिले के थाना पटना क्षेत्र में गौवंशीय पशुओं की हत्या के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक दंपति और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर निवासी समाजसेवी अनुराग दुबे ने पुलिस को सूचना दी कि ग्राम खाड़ा निवासी ईश्वर कुमार, उसकी पत्नी चंदाबाई एवं उनके नाबालिग पुत्र द्वारा दो कृषि योग्य गौवंशीय पशुओं की हत्या कर उनके मांस का उपयोग किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना पटना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया।पुलिस ने अपराध क्रमांक 87/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 325, 3(5) के साथ-साथ छत्तीसगढ़ कृषि पशु संरक्षण अधिनियम की धारा 4, 5, 9, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. सुरेशा चौबे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी राजेश साहू के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू की गईविवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गौवंशीय मांस एवं घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (खुखरी) बरामद किया। मौके पर विधिवत पंचनामा तैयार कर मृत पशुओं का पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराया गया।पुलिस ने आरोपी ईश्वर कुमार (29 वर्ष) और उसकी पत्नी चंदाबाई (30 वर्ष) निवासी ग्राम खांडा, थाना पटना को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!