बलरामपुर/राजपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर नवीन सर्व सोनार समाज के द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड 6 के पार्षद विश्वास कुमार गुप्ता को सोनार समाज भवन में फूल मालाओं से स्वागत कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज के अध्यक्ष सुरेश सोनी ने कहा कि वार्ड पार्षद विश्वास गुप्ता का निर्दलीय पार्षद के रूप में दूसरा कार्यकाल हैं प्रथम कार्य काल में उन्होंने समाज को सामाजिक रूप से फर्नीचर का सहयोग प्रदान किया था वहीं दूसरे कार्यकाल में समाज के भवन में सीसी टीव्ही कैमरा एवं वातानुकूलित मशीन उपलब्ध कराई जा रही हैं साथ वार्ड पार्षद के द्वारा समाज के साथ- साथ व्यक्तिगत रूप से भी समाज के नागरिकों को समय समय पर मदद का भाव रखते हुए सहयोग प्रदान किया जाता रहा हैं। सभी समाज के नागरिक वार्ड पार्षद विश्वास गुप्ता के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए वहीं वार्ड पार्षद के सम्मान कार्यक्रम के दौरान समाज के रामआशीष सोनी, अनिल सोनी, संतोष सोनी, बंधु सोनी, ब्रिज मोहन सोनी, लल्लू सोनी, अमन सोनी, शंकर सोनी, संजीत सोनी, शिव सोनी, रामऔतार सोनी, गोपाल सोनी, लव कुश सोनी, सुरेंद्र सोनी, सुनील सोनी, संतोष, बिहारी, आकाश सोनी, श्यामलाल सोनी, रघुनाथ सोनी सहित दर्जनों समाज के नागरिक उपस्थित थे वहीं सम्मान कार्यक्रम में पधारे वार्ड पार्षद विश्वास गुप्ता ने कहा कि आप सभी ने जो स्नेह मुझ पर बनाया हैं वो हमेशा बरकरार रखें और मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि में आप सभी के उम्मीदों पर खरा उतर सकूं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!