लखनपुर/ प्रिंस सोनी:  छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ और सहकारी समिति कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने अपनी चार सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। दोनों संगठनों की संयुक्त बैठक अंबिकापुर में आयोजित हुई, जिसमें आंदोलन की रणनीति तय की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी धान खरीदी सीजन का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा और चरणबद्ध तरीके से हड़ताल शुरू की जाएगी। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि शासन-प्रशासन से वर्षों से लंबित मांगों को लेकर कई बार चर्चा की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

संघ की प्रमुख मांगों में आउटसोर्सिंग भर्ती को पूरी तरह बंद करने  और सभी कंप्यूटर ऑपरेटरों को विभागीय कर्मचारी का दर्जा देने  की मांग प्रमुख है। पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार द्वारा लगातार उपेक्षा किए जाने से कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है और अब वे संयुक्त रूप से आंदोलन के लिए बाध्य हुए हैं।

दोनों संघों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की जाती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इससे आगामी धान खरीदी कार्य प्रभावित होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!