रायपुर: राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी साहेब कुमार ताती जेल प्रहरियों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था और इसी दौरान उसने हथकड़ी समेत मौका पाकर भागने में सफलता हासिल की।

जानकारी के मुताबिक, साहेब कुमार ताती बिहार के मूल निवासी हैं। तीन साल पहले उन्हें गोबरानवापारा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के आरोप में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद किया गया था। इलाज के दौरान जेल प्रहरियों की निगरानी में वह अचानक फरार हो गया।

मौदहापारा थाना प्रभारी मुकेश शर्मा ने पुष्टि की कि सजायाफ्ता कैदी के फरार होने की सूचना मिल गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था, लेकिन उसने मौके का फायदा उठाकर सुरक्षा को चकमा दे दिया।

यह घटना केंद्रीय जेल से सजायाफ्ता या विचाराधीन कैदियों के फरार होने की पहली घटना नहीं है। पहले भी जेल कर्मचारियों की चूक के कारण कई कैदी फरार हो चुके हैं।

रायपुर पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे शहर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि नागरिकों और अस्पताल के कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत और व्यापक खोज अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!