


बलरामपुर: कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर आबकारी अधिकारियों की टीम ने विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम तातापानी निवासी नीरज बैरागी तथा उसके मकान की जांच की गई तथा जांच में मकान एवं मोटरसाईकिल से 28 नग प्लास्टिक की थैली में भरा 8.400 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क, 34 (2) एवं 59 (क) के तहत् प्रकरण कायम कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।































