सूरजपुर: बिश्रामपुर थाने में पदस्थ आरक्षक अभय पांडे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा नेशनल हाईवे-43 पर दसवीं बटालियन सिलसिली के पास हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

मृतक आरक्षक अभय पांडे दसवीं बटालियन सिलसिली में चल रही फिटनेस ट्रेनिंग में शामिल होने के बाद अपनी मोटरसाइकिल से बिश्रामपुर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया।हादसे में अभय पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।यह घटना जयनगर थाना क्षेत्र की है। आरक्षक की असामयिक मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!