


अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता के द्वारा 9.50 एकड़ में अफीम की खेती करने, प्रदेश के युवाओं को नशे के गर्त में धकेलने जैसे विषय को लेकर जिला कांग्रेस बलरामपुर के द्वारा कुसमी के वन विभाग विश्राम गृह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिहर यादव की उपस्थिति व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी अध्यक्ष हरीश मिश्रा के नेतृत्व में जिला स्तरीय प्रेस वार्ता किया गया। प्रेस वार्ता के बाद स्थानीय बस स्टैंड में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुवे प्रधानमंत्री का पुतला फूंक गया। इस दौरान भारी संख्या में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की झूमाझमटी भी हुई।
रविवार को कांग्रेस पार्टी ने पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के रुपरेखा में सर्व प्रथम वन विभाग कुसमी के जिला स्तरीय प्रेस कांफ्रेस में बलरामपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिहर यादव ने कहा की पूरे प्रदेश में अवैध नशे के कारोबार को संरक्षण, भाजपा की सरकार में मिल रहा है। नशीली दवाएं, प्रतिबंधित गोलियां, अवैध सूखा नशा गली मोहल्ले में निर्बाध बिक रही है, नाबालिक बच्चों तक पहुंचाई जा रही है.पिछले 13 महीना के दौरान 2599 प्रकरण नारकोटिक्स के दर्ज हुए जो ज्यादातर सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर हुए हैं, सरकार का इंटेलिजेंस और प्रशासन मौन हैं। कार्यवाही के नाम पर केवल लीपापोती की जा रही है.10 से 17 साल के लाखों नाबालिक बच्चे सूखे नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं, सैकड़ों मौत हो चुकी है लेकिन यह सरकार सोई हुई है।
गुजरात का मुद्रा पोर्ट पूरे देश में अवैध नशे की कारोबार का प्रमुख केंद्र बना है जहां से अफगानिस्तान पाकिस्तान से होकर ड्रग्स छत्तीसगढ़ तक पहुंच रहा है, भाजपा की सरकारों में साहस नहीं है कि वह अडानी के मुद्रा पोर्ट पर कार्यवाही कर सके। प्रदेश में अवैध नशे के तस्कर, कोचिंग और बिचौलियों को संरक्षण देते देते भाजपाई अब अफीम की खेती तक उतर आए हैं, कमल खिलाने का दावा करने वाले भाजपाई अफीम के पौधे उगाने लगे हैं। ड्रग पेडलरों पर कार्यवाही के नाम पर केवल टेरर फंडिंग वसूली जा रही है नव्या मलिक और फर्जी आईबी अधिकारी के मामले में यह सरकार सैकड़ों ड्रग पेडलरों के नाम छुपा रही है, विधानसभा के सवाल पर भी जवाब नहीं दिया गया। छत्तीसगढ़ में नशाखोरी का अमृतकाल चल रहा है, भाजपाई अवैध नशे की खेती में आत्मनिर्भर बन रहे हैं. छत्तीसगढ़ को नशे की गर्त में डुबाने का षडयंत्र सत्ता के संरक्षण में रचा गया है।
इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत विश्वास, जिला महामंत्री मुजस्सम नजर, जिला महामंत्री विश्वजीत सिंहदेव, जिला सचिव इंद्रदेव यादव, सुनील गुप्ता कोषाध्यक्ष, बलरामपुर ब्लॉक अध्यक्ष समीर सिंह देव, ब्लॉक अध्यक्ष देवनारायण रघुनाथपुर, कुसमी ब्लॉक अध्यक्ष हरीश मिश्रा, चांदो ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल्ला खान, शंकरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष विजय पैकरा, कुसमी मंडल अध्यक्ष पंकज दुबे, सामरी मंडल अध्यक्ष खसरू बुनकर, जनपद सदस्य शंकरगढ़ विवेक सिंह देव, वरिष्ठ नेता फरीद खान, लालसाय मिंज, पूर्व पार्षद छत्रपति, पार्षद 08 वाहिद अली, विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर, उपाध्यक्ष मुदस्सिर इराकी, महिला नेता पूर्णिमा सेमरिया, संजीत चौबे, महासचिव वेदांत भारती, युवा नेता सोनू अली, सैफ अली, राशीद आलम, जफर रहमानी, यूसुफ खान, यासीन खान सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पुतला दहन में कांग्रेस कार्यकर्ता व पुलिस के बिच जमकर झूमाझमटी…
प्रेस कांफ्रेस के बाद जैसे ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का काफिला बस स्टैंड कुसमी पंहुचा वहाँ पूर्व से ही कुसमी सहित आस – पास थाना से पुलिस बल आकर कुसमी थाना प्रभारी विरासत कुजूर के नेतृत्व में मोर्चा संभालने डटे रही. इसी बिच प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला लाकर फूँक डाला व केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहें. इस दौरान तैनात पुलिस बल व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बिच जमकर झूमाझमटी देखने को मिली. पुतला दहन के दौरान दहकते पुतले को बुझाने में कुसमी पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।





























