
बलरामपुर: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन 2024-25 के लिए अधिग्रहित वाहनों का किराया एवं पी.एल.ओ. मद के निर्धारित सीमा से अधिक व्यय के औचित्य निर्धारण के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कटारा द्वारा समिति का गठन किया गया है। जिसमें अपर कलेक्टर आर.एस. लाल को अध्यक्ष, उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानिय निर्वाचन) प्रमोद कुमार गुप्ता को संयोजक तथा जिला कोषालय अधिकारी दसरथ प्रसाद सोनी एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी यशवंत कुमार को सदस्य बनाया गया है।