अंबिकापुर: कलेक्टर विलास भोसकर द्वारा गुरुवार को 30 जून की स्थिति में सेवानिवृत्त होने वाले विभिन्न विभागों के 18 शासकीय सेवकों को पेंशन भुगतान आदेश (पी.पी.ओ./जी.पी.ओ.) प्रदान किया। इस अवसर पर कलेक्टर  भोसकर ने  सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित करते हुए उनकी सेवा के लिए धन्यवाद दिया।

शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय अम्बिकापुर के  राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अम्बिकापुर के  तेजपाल सिंह एवं  दयानंद सिंह, जिला सत्र एवं न्यायाधीश कार्यालय सरगुजा के एकलाख अली एवं संगीता सिंह, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सरगुजा के  लाधु राम, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सीतापुर के  निर्मला देवी एवं  कृष्ण कुमार गुप्ता, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लखनपुर के  हरिनाथ सिंह, अजय कुमार गुप्ता एवं  सूर्यबली शामिल है। इसी प्रकार विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बतौली की  उर्मिला दास, माली एक्का,  मनमोहन राम एवं  चन्द्रभान सिंह, प्राचार्य शा.उ.मा.वि. उदयपुर के अशोक कुमार सोनी, प्राचार्य शा.उ.मा.वि. निम्हा के ओम प्रकाश माली, उप संचालक पशु चिकि.से. अम्बिकापुर के श कन्हैलाल सिदार शामिल है।

इस अवसर पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी अंकिता सिंह, सहायक कोषालय अधिकारी  मनोज कुमार शर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!