


बलरामपुर: कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने आमजन को मिलने वाली सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत नगरा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने खाद्यान्न् का भण्डारण, वितरण, राशन कार्ड धारकों की संख्या आदि के संबंध में जानकारी ली तथा संधारित पंजियों की जांच की। उन्होंने संबंधितों से कहा कि सभी हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध कराया जाए। राशन वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता ना हो इसका ध्यान रखें किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा कर राशन दुकान में राशन वितरण की नियमितता, गुणवत्ता के संबंध में जानकारी भी ली।
































