


सूरजपुर: कलेक्टर एस. जयवर्धन ने जिले के 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए संदेश दिया है। अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि प्रिय छात्र/छात्राओं,जिले में दिनांक 20 फरवरी 2026 से कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएँ प्रारंभ हो रही हैं। यह केवल परीक्षा देने का अवसर नहीं है, बल्कि आपके सपनों, संकल्पों और पूरे वर्ष की मेहनत को साकार करने का महत्वपूर्ण समय है।
परीक्षा को किसी भी प्रकार के भय या तनाव से न जोड़ें। पूरे आत्मविश्वास, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ प्रश्नों के उत्तर लिखें। अपनी तैयारी और क्षमता पर विश्वास रखें। याद रखेंकृआपकी मेहनत अवश्य रंग लाएगी।मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल स्वयं और अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे, बल्कि जिले को भी गौरवान्वित करेंगे।खूब मन लगाकर पढ़ें, स्वस्थ रहें और पूरे आत्मबल के साथ परीक्षा दें। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।































