सूरजपुर: कलेक्टर  एस. जयवर्धन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आज लटोरी तहसील स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में आयोजित प्रगणकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। यह प्रशिक्षण आगामी 8वीं जनगणना के सफल संचालन के लिए आयोजित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मास्टर ट्रेनर द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा प्रगणकों से संवाद कर उनकी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और सभी बिंदुओं को गंभीरता से समझने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें सटीक एवं समयबद्ध जानकारी संकलन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मास्टर ट्रेनर एवं प्रगणकों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने तथा शासन के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!