


सूरजपुर। कलेक्टर एस.जयवर्धन व डीआईजी/एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने थाना विश्रामपुर एवं चौकी लटोरी क्षेत्र में अचानक रात्रि गश्त कर अधिकारी व जवानों को चेक किया।
डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने अधिकारी व जवानों को निर्देश दिए कि ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जवानों को सतर्कता बरतते हुए रात्रि गश्त करने तथा पुलिस कार्यो के प्रति उनकी सक्रियता का अवलोकन किया और रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। गश्त कर रहे अधिकारी व जवानों को कहा कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, शिकायत या सूचना पर तत्काल त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए अपराध एवं दुघर्टनाओं की रोकथाम के लिए सक्रिय रहना सुनिश्चित करें। उन्होंने गश्त में तैनात जवानों का उत्साहवर्धन भी किया और कहा कि रात्रि में सक्रिय पुलिसिंग से ही अपराध पर अंकुश एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। सभी को अपनी-अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी एवं निष्ठा से निभाने के लिए प्रोत्साहित किया और जवानों की गुजारिशें भी पूछी।































