चंचल सिंह

सूरजपुर: जिले भर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई जा रही है। इसी क्रम में प्रतापपुर जनपद पंचायत मुख्यालय के शिव मंदिर प्रांगण में बुधवार को स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष  चंद्रमणि देवपालसिंह पैकरा उपस्थित रहीं। उनके साथ जनपद अध्यक्ष  सुखमनिया सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती सिंह और जनपद सीईओ प्रतापपुर मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान और मंदिर परिसर की साफ-सफाई से हुई। इसके पश्चात अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर मंदिर प्रांगण और उसके आसपास वृक्षारोपण किया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष  चंद्रमणि देवपालसिंह पैकरा ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर ने अपने शासनकाल में सुशासन, न्याय, शिक्षा, समाज और धर्म कल्याण जैसे जनहित के क्षेत्रों में असाधारण कार्य किए। उन्होंने जल संरक्षण और संवर्धन को भी प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई की जीवनशैली, शासन प्रणाली और परोपकार की भावना आज के प्रशासन और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सुखमनिय सिहं ,नगर पंचायत अध्यक्ष मालती सिहं ,जनपद सदस्य सुखसागर राजवाड़े ,पूर्व जनपद सदस्य रामकुमारी राजवाड़े ,सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे. सभी ने स्वच्छता और वृक्षारोपण के संकल्प को अपनाने का संदेश दिया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!