{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}


बिलासपुर:  बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राम गोपाल गर्ग ने रेंज में पदस्थ नव-नियुक्त प्रशिक्षु उप निरीक्षकों (PSI) की समीक्षा बैठक लेकर उन्हें बेहतर पुलिसिंग, अनुशासन और जनसेवा के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। यह बैठक 10 जून 2026 को रक्षित केंद्र बिलासपुर स्थित चेतना भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह सहित बिलासपुर जिले के वरिष्ठ अधिकारी एवं रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। आईजी श्री गर्ग ने नव प्रशिक्षु उप निरीक्षकों के कार्यों की समीक्षा करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखने, तकनीकी दक्षता बढ़ाने और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने पर विशेष जोर दिया।

आईजी ने कहा कि वर्दी धारण करने के बाद पुलिस अधिकारी का प्रत्येक आचरण पूरे विभाग का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए सभी अधिकारियों को अनुशासन, मर्यादा और कानून के प्रति प्रतिबद्ध रहना होगा। उन्होंने यातायात नियमों के पालन को भी पुलिस अधिकारियों के लिए अनिवार्य बताया।बैठक में सीसीटीएनएस (CCTNS) में स्वयं प्रविष्टियां करने, विभागीय तकनीकी ऐप्स ‘सशक्त’, ‘ई-साक्ष्य’, I/O मित्रन और ‘समाधान’ का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कंप्यूटर, सोशल मीडिया और साइबर अपराध संबंधी जानकारी में दक्षता हासिल करने पर बल दिया गया।

विवेचना कौशल को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक प्रशिक्षु उप निरीक्षक को कम से कम पांच समन और पांच वारंट तामील करने, पुरानी एफआईआर एवं चार्जशीट का अध्ययन करने तथा अनुभवी विवेचकों से सीखने की सलाह दी गई। इसके अलावा थाने में आने वाले पीड़ितों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

आईजी श्री गर्ग ने विभागीय आचरण नियमों के पालन और डेली डायरी नियमित रूप से संधारित करने की भी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कभी भी इसकी औचक जांच की जा सकती है।

बैठक के अंत में आईजी ने सभी नव-नियुक्त प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले 20 से 25 वर्षों तक छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली और छवि को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी इसी नए बैच पर होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!