


बलरामपुर: जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का आयोजन आदिवासी विकास विभाग द्वारा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। जिले में परीक्षा के सफल संचालन हेतु 11 परीक्षा केंद्रों बनाये गए थे।प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 2737 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 2438 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए अपर कलेक्टर
आर. एस. लाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। उन्होंने एकलव्य आवासीय विद्यालय भेलवाडीह परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा केंद्राध्यक्षों को प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, समयबद्ध संचालन एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक केंद्र में पर्यवेक्षकों एवं सुरक्षा कर्मियों की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। प्रश्नपत्रों के सुरक्षित वितरण और उत्तरपुस्तिकाओं के संकलन में विशेष सतर्कता बरती गई, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष और व्यवस्थित रही।
































