

सूरजपुर: जिले के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिलेवासियों को लगभग 185 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। इस दौरान उन्होंने 52 कार्यों का लोकार्पण एवं 24 कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने आज कुदरगढ़ में 309.60 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक विश्रामगृह तथा बिहारपुर में 152.85 लाख रुपये की लागत से निर्मित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल भवन का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही प्राथमिक शाला कांशपारा जयनगर, तेलईकछरार एवं द्वारिकानगर में 17.47-17.47 लाख रुपये की लागत से निर्मित शाला भवनों का भी लोकार्पण हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को और सुदृढ़ करते हुए केंवरा, भैयाथान, सिरसी, लांजित, बिहारपुर, देवनगर, दवना, रामानुजनगर, तिवरागडी एवं बरबसपुर में 5-5 लाख रुपये की लागत से निर्मित 10 अटल सुविधा केंद्र भवनों का लोकार्पण किया गया।
आंगनबाड़ी भवन निर्माण के अंतर्गत नावापारा देवनगर एवं अहिरापारा तिवरागुड़ी में 11.60-11.60 लाख, गौरीपुर एवं रामेश्वरनगर में 8-8 लाख तथा डुमडुम झरिया एवं पटेलपारा खजुरी में 10-10 लाख रुपये की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण हुआ। रामनगर में 10.00 लाख एवं शिवप्रसादनगर में 14.39 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी रोड के साथ-साथ नगरीय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड निर्माण, वार्ड क्र. 04 गुड़ी तालाब में 15.09 लाख के सुंदर घाट निर्माण एवं 4.11 लाख के कांजीहाउस बाउण्ड्रीवाल का भी लोकार्पण किया गया।
पेयजल के क्षेत्र में जिले के 10 ग्रामों को बड़ी सौगात मिली। राजकिशोरनगर (120.84 लाख), बसनारा (39.83 लाख), सिंघरा (122.90 लाख), जयनगर (192.08 लाख), कोरिया (102.40 लाख), सम्बलपुर (208.65 लाख), केरता (194.56 लाख), करमपुर (240.07 लाख), पार्वतीपुर (112.80 लाख) एवं रामेश्वरपुर (56.80 लाख) को नल-जल योजना का लाभ मिलेगा, जिससे इन गांवों के हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचना सुनिश्चित होगा।
भूमिपूजन के अंतर्गत सड़क निर्माण के क्षेत्र में बिशुनपुर-सूरजपुर-ओड़गी मार्ग (32 कि.मी.) के 3224.47 लाख, सूरजपुर रिंग रोड (17 कि.मी.) के 1638.54 लाख, पवनपुर से तिवरागडी मार्ग (15 कि.मी.) पुल-पुलिया सहित 2362.42 लाख, पहाड़गांव से गोपालपुर मार्ग (5.10 कि.मी.) के 792.32 लाख तथा कल्याणपुर-लटोरी-दतिमा-सलका मार्ग के 4093.34 लाख रुपये के सुदृढ़ीकरण एवं निर्माण कार्यों का शुभारंभ हुआ। इन सड़कों के निर्माण से जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था में क्रांतिकारी सुधार आएगा।
जल संसाधन विभाग के अंतर्गत कुर्रीडीह (473.65 लाख), बृजेश्वरसागर (494.13 लाख), सुपाझरिया (315.95 लाख), बसनारा (126.66 लाख), बीरपुर (95.24 लाख), कृष्णपुर (273.29 लाख) एवं पहिया जलाशय (434.85 लाख) निर्माण का भूमिपूजन हुआ, जो जिले की सिंचाई क्षमता एवं जल संरक्षण को नई ऊंचाई देगा।
शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में सिलफिली में 1979.16 लाख रुपये की लागत से उद्यानिकी महाविद्यालय एवं छात्रावास भवन का भूमिपूजन हुआ, जो इस क्षेत्र में उच्च शिक्षा के एक नए अध्याय की शुरुआत है। जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई में 30.40 लाख के 4 अतिरिक्त कक्षों एवं वृद्धाश्रम केंद्र स्नेह संबल सूरजपुर के 26.34 लाख की लागत से जीर्णाेद्धार एवं सीसी रोड का भूमिपूजन भी किया गया। इस अवसर पर मछली पालन हेतु 3 हितग्राहियों को जाल (2.20 लाख), 5 दिव्यांग हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकल (3.20 लाख) तथा ऑयल पाम योजना के तहत 25 हितग्राहियों को फेंसिंग एवं रख-रखाव अनुदान प्रदान किया गया। आयुष्मान कार्ड एवं सिकल सेल एनीमिया जांच सहायता के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं भी हितग्राहियों को प्रदान की गईं।

































