

अम्बिकापुर : सरगुजा ओलम्पिक 2026 के संभागस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 21 से 23 मार्च तक सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 मार्च को स्थानीय पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में तीन दिवसीय खेल का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त वाणिज्यिक कर आवास एवं पर्यावरण योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री सरगुजा ओपी चौधरी, आदिम जाति विकास कृषि विकास कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मछलीपालन पशुधन विकास विभाग मंत्री रामविचार नेताम, पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास 20 सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पत्थलगांव विधायक गोमती साय, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह, बैकुण्ठपुर विधायक भईयालाल राजवाडे़, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, प्रतापपुर विधायक शंकुतला पोर्ते, सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, अध्यक्ष वन विकास विभाग राम सेवक पैकरा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष रामकिशुन सिंह, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल अध्यक्ष श्री राम प्रताप सिंह, अंन्त्याववसायी राज्य सहाकारी वित्त एवं विकास निगम अध्यक्षसुरेन्द्र कुमार बेसरा, माटीकला बोर्ड अध्यक्ष शम्भुनाथ चक्रवर्ती, तीरंदाजी संघ उपाध्याय राम लखन पैकरा, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर महापौर मंजूषा भगत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह होंगी।
































