सूरजपुर:  चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विकासखण्ड ओड़गी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुदरगढ़ में पहुंचकर माँ कुदरगढ़ी के पावन धाम में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।माँ कुदरगढ़ी देवी मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री श्री साय ने जिलेवासियों को 185 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से 52 कार्यों का लोकार्पण एवं 24 कार्यों का भूमिपूजन कर विकास की बड़ी सौगात दी। इन कार्यों में सड़क, भवन, पेयजल, शिक्षा, जलाशय एवं नगरीय अधोसंरचना से जुड़े निर्माण शामिल हैं।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि जिले में रेडी टू ईट निर्माण कार्य के माध्यम से पोषण कार्यक्रम का संचालन बेहतर ढंग से किया जा रहा है, जिससे महिलाओं और बच्चों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने इस पहल को जिले के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। मुख्यमंत्री ने नवरात्रि पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता कुदरगढ़ का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली आए। उन्होंने विश्वास जताया कि माता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि माता के आशीर्वाद से बस्तर क्षेत्र से नक्सलवाद समाप्त करने की दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है । साथ ही, कुदरगढ़ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शीघ्र ही रोपवे का निर्माण कराया जाएगा, जिससे दर्शन करना और अधिक सुगम हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि क्षेत्र में डोम, बिजली सहित सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि कुदरगढ़ धाम का समग्र और सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित किया जा सके।

विष्णु देव साय ने कहा कि जिले में रेडी टू ईट निर्माण कार्य के माध्यम से पोषण कार्यक्रम का संचालन बेहतर ढंग से किया जा रहा है, जिससे महिलाओं और बच्चों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने इस पहल को जिले के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।मुख्यमंत्री ने नवरात्रि पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता कुदरगढ़ का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली आए। उन्होंने विश्वास जताया कि माता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि माता के आशीर्वाद से बस्तर क्षेत्र से नक्सलवाद समाप्त करने की दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है । साथ ही, कुदरगढ़ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शीघ्र ही रोपवे का निर्माण कराया जाएगा, जिससे दर्शन करना और अधिक सुगम हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि क्षेत्र में डोम, बिजली सहित सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि कुदरगढ़ धाम का समग्र और सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित किया जा सके।
       

इस दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व नई ऊर्जा और समृद्धि का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की उन्नति के लिए निरंतर कार्य कर रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनकी आय बढ़ाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरगुजा ओलंपिक के आयोजन से इस क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेल का नया अवसर मिला है।
         

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नवरात्रि के अवसर पर माता रानी का आशीर्वाद सभी जिले वासियों पर बना रहे, ऐसी कामना करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।      उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेवाओं को मजबूत करते हुए महिलाओं और बच्चो को बेहतर पोषण प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में आपके क्षेत्रों के विकास के लिए निरन्तर कार्य किया जा रहा है।सामुदायिक भवन, गढ़वतिया धाम , कुदरगढ़ में स्वास्थ्य केंद्र और लोक न्यास ट्रस्ट के भवन के लिए राशि स्वीकृति पर धन्यवाद ज्ञापित किया।इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री साय ने जिले में पोषण के प्रति जागरूकता के लिए सुपोषण रथ , आपराधिक जागरूकता रथ और यातायात जागरूकता रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के बेहतर पोषण के लिए जनजागरूकता बेहद आवश्यक है। स्वस्थ महिला और बच्चों से परिवार की खुशियां मजबूत होती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों के प्रति सभी को सजग होना चाहिए जिससे सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और लाखों लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष  चंद्रमणी देवपाल सिंह पैकरा,पूर्व विधायक  रजनी त्रिपाठी,   बाबूलाल अग्रवाल,  मुरली मनोहर सोनी, भुवन भास्कर,  जनप्रतिनिधिगण, श्रद्धालूजन, गणमान्य नागरिक, आईजी दीपक झा, संभागायुक्त  नरेंद्र दुग्गा, कलेक्टर एस जयवर्धन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रशांत कुमार ठाकुर, डीएफओ  डी.पी. साहू, जिला पंचायत सीईओ  विजेंद्र सिंह पाटले व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!