रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय कर्मचारी संघ के त्रिवार्षिक चुनाव में इस बार जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कुल 772 वोटरों में से 725 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। देर शाम हुई मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए, जिसमें चंद्रकांत पांडे अध्यक्ष और उमेश सिंह सचिव पद पर विजयी रहे।

अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें चंद्रकांत पांडेय ने 233 वोट हासिल कर बाजी मारी। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांति सूर्यवंशी को 194, महेंद्र सिंह राजपूत को 188 और हीराचंद बघेल को 107 वोट मिले। वहीं तीन मत निरस्त कर दिए गए। चंद्रकांत पांडे नव जागृति पैनल से उम्मीदवार थे।

उपाध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें अजीश मिरे को 276 वोट मिले और वे विजेता बने। कृष्ण लाल कश्यप को 202, वीरेंद्र कुमार मिर्चे को 103, मनोज कुमार साहू को 105 और संतोष कुमार त्रिपाठी को 37 वोट मिले। दो वोट निरस्त हुए।

सचिव पद के लिए भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। उमेश सिंह ने 344 वोट पाकर बड़ी जीत हासिल की। जबकि शिव प्रजापति को 101, सपन कुमार जांगड़े को 95, महेश कुमार तिवारी को 93 और अनिल हरदेल को 84 वोट मिले। आठ वोट निरस्त कर दिए गए।

संयुक्त सचिव पद पर महेश बड़ा ने 310 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें धनेश्वर सिंह (153), दिनेश सिंह ठाकुर (128), अमित कुमार वर्मा (99) और रविकांत बोरा (28) से अधिक मत मिले।

वहीं कोषाध्यक्ष पद पर छवि राम साहू ने 405 वोटों के साथ जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी जलेश राम को 176 और पवन कुमार साहू को 140 वोट मिले।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!