CG Weather Update: उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के असर से छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में शीतलहर का प्रभाव तेज हो गया है। हालात ऐसे हैं कि राज्य के 6 शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।

प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका मैनपाट रहा, जहां न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में 5.8 डिग्री, पेंड्रा रोड में 7 डिग्री, रायपुर में 8.3 डिग्री, दुर्ग में 9 डिग्री, जगदलपुर में 9.5 डिग्री, राजनांदगांव में 10 डिग्री और बिलासपुर में 10.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!