

रायपुर। CG Transfer News के तहत छत्तीसगढ़ में न्यायिक अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। यह आदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की अनुशंसा पर रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी किया गया है, जिससे न्यायिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा।
जारी सूची के अनुसार, जांजगीर-चांपा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह राजपूत को अंबिकापुर (सरगुजा) स्थानांतरित किया गया है। वहीं हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार न्यायिक खिलावन राम रिगरी को कोंडागांव का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। संघरत्ना भटपहरी को जांजगीर से कबीरधाम (कवर्धा) भेजा गया है, जबकि जयदीप गर्ग को कोरबा से जांजगीर-चांपा का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, सुमित कपूर को रजिस्ट्रार न्यायिक स्थापना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमित कुमार कोहली को जगदलपुर से छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर में एडिशनल डायरेक्टर बनाया गया है। दिग्विजय सिंह को रायपुर से न्यायिक अकादमी बिलासपुर भेजा गया, जबकि उमेश कुमार उपाध्याय को एडिशनल रजिस्ट्रार न्यायिक हाई कोर्ट नियुक्त किया गया है।
आदेश के तहत लीलाधर सारथी को कवर्धा से कोरबा में विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी) बनाया गया है। वहीं बड़ी संख्या में सिविल जज जूनियर डिवीजन अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं, जिनमें अंकिता अग्रवाल, दिव्या गोयल, शैलेश वशिष्ठ, हर्षी अग्रवाल, मीनू नंद, काम्या, सिद्धार्थ आनंद सोनी, तन्मय ब्रह्म, श्वेता ठाकुर, विनय साहू, प्रेरणा वर्मा, पारुल साय, मिनी ठाकुर, रिद्धि बुरड़, ओम चौहान, सिद्धार्थ देवांगन, अंकिता देवदास, माला यादव, प्रगति गुर्दे और सीमा लकड़ा शामिल हैं।
CG Transfer News के इस फैसले को न्यायिक प्रशासन को मजबूत करने और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आने वाले समय में इसका असर प्रदेश की न्याय व्यवस्था पर देखने को मिलेगा।

































