रायपुर: राज्य शासन ने दो बड़े खेल अधोसंरचनाओं के निर्माण के लिए 109 करोड़ 39 लाख 75 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने आज मंत्रालय से इनकी प्रशासकीय मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने नवा रायपुर में खेल कॉम्प्लेक्स के लिए 94 करोड़ 68 लाख 98 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग द्वारा दुर्ग में बहु-उद्देश्यीय स्टेडियम के निर्माण के लिए 14 करोड़ 70 लाख 77 हजार रुपए की मंजूरी दी गई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!