


बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव रविवार दोपहर किराए के कमरे में रोशनदान से लटकता हुआ मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट और डायरी बरामद हुई है। इससे प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी करने का पता चला है। लड़की ने अपने पैरेंट्स से माफी भी मांगी है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
































