मुंगेली।मुंगेली  जिले में फर्जी दस्तावेजों के जरिए नौकरी हासिल करने वाले 27 कर्मचारियों को कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बर्खास्त कर दिया है। इन सभी कर्मचारियों ने श्रवण बाधित होने का फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर वर्षों से सरकारी नौकरी में पदस्थ थे।

इन कर्मचारियों के खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्र की शिकायतें मिलने पर कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए थे। जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से सभी 27 कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!