

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां नक्सलियों ने ठेकेदार सहित चार मजदूरों का अपहरण कर लिया। साथ ही नक्सलियों ने ठेकेदार की जेसीबी मशीन भी अपने साथ ले गए है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग जल जीवन मिशन के तहत काम कर रहे थे। इधर मजदूरों के स्वजनों ने नक्सल संगठन से मजदूरों को जल्द छोड़े जाने की अपील की है। हालांकि अभी तक मामले की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पूरा मामला मामला जिले के जगरगुंडा थाने का बताया जा रहा है।
बता दें, सुकमा में नक्सली लगातार सक्रिय हैं. उन्होंने 30 जनवरी को भी सुरक्षाबलों पर बड़ा हमला किया था. इस गोलीबारी में 3 जवान शहीद हो गए थे, जबकि, 14 जवान घायल थे. घायल जवानों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया था. दरअसल, 30 जनवरी को कोबरा और एसटीएफ ने नक्सलियों के कोर इलाके में दस्तक दी थी. उनकी दस्तक होते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी. नक्सली नहीं चाहते थे कि सुरक्षाबल इस इलाके में कैंप स्थापित करें. जिस जगह मुठभेड़ हुई वो वही जगह थी जहां अप्रैल 2021 में जवानों पर नक्सलियों ने हमला बोला था. इस हमले में 22 जवान शहीद हुए थे.
































