नारायणपुर: नारायणपुर पुलिस ने नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुमनार में अंतिम नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप स्थापित कर दिया है। यह वही इलाका माना जाता था जहां माओवादियों की सेंट्रल कमेटी का सेफजोन था और लंबे समय तक उनका प्रभाव कायम रहा। अब इस क्षेत्र में सुरक्षा बलों की स्थायी मौजूदगी से नक्सलियों का खौफ खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, यह कैंप वर्ष 2026 का आठवां और अंतिम कैंप है, जिसे “माड़ बचाओ अभियान” के तहत स्थापित किया गया है। कुमनार क्षेत्र पहले बेहद दुर्गम और नक्सलियों का गढ़ माना जाता था। इसी इलाके में सुरक्षा बलों ने पहले कुख्यात माओवादी बसवा राजू सहित कई बड़े नक्सलियों को मार गिराया था।इस नए कैंप की स्थापना के साथ ही ओरछा से कुमनार होते हुए भैरमगढ़ (बीजापुर) तक सीधी सड़क कनेक्टिविटी भी सुनिश्चित की गई है। इससे दशकों से मुख्यधारा से कटे अबूझमाड़ के गांवों को अब सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और संचार सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कैंप खुलने से लेकवाड़ा, नेडअट्टे, डोडूम, ईदवाड़ा, आंगमेटा और कुमनार जैसे गांवों में तेजी से विकास कार्य होंगे। सड़क, पुल-पुलिया निर्माण के साथ मोबाइल नेटवर्क और अन्य मूलभूत सुविधाएं भी पहुंचाई जाएंगी। इससे स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

गौरतलब है कि नारायणपुर पुलिस ने वर्ष 2025 और 2026 में अबूझमाड़ के कई दुर्गम इलाकों में लगातार सुरक्षा कैंप स्थापित किए हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य नक्सलमुक्त, सुरक्षित और विकसित बस्तर का निर्माण करना है।इस अभियान में पी. सुन्दराज पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर,
रोबिनसन गुरिया पुलिस अधीक्षक नारायणपुर,
सेनानी रोशन सिंह ओसवाल, 38 वीं वाहिनी आईटीबीपी,
सेनानी दुष्यंत राज जायसवाल, 29 वीं वाहिनी आईटीबीपी,
सेनानी राजीव गुप्ता, 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी,
सेनानी पी.पी. सिद्दकी, 44 वीं वाहिनी आईटीबीपी,
सेनानी संजय कुमार, 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी,
सेनानी नरेंद्र सिंह, 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा,
अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अभिषेक केसरी,
उप पुलिस अधीक्षक अरविन्द किशोर खलखो,
उप पुलिस अधीक्षक मनोज मंडावी,
उप पुलिस अधीक्षक आशीष नेताम,
उप पुलिस अधीक्षक अविनाश कंवर,
उप पुलिस अधीक्षक कुलदीप बंजारे,
उप पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह,
और रक्षित निरीक्षक सोनू वर्मा के नेतृत्व एवं निर्देशन में नवीन कैम्प स्थापना में नारायणपुर पुलिस, डीआरजी और बस्तर फाइटर एवं आईटीबीपी की 38वीं, 44वीं, 41वीं, 45वीं, 53वीं और 29वीं वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!