गरियाबंद: गरियाबंद जिले के बड़े गोबरा इलाके में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त अभियान के दौरान पुलिस टीम ने जमीन में गाड़कर रखे गए 46 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। यह रकम नक्सलियों द्वारा सुरक्षित स्थान पर छिपाकर रखी गई थी।
बरामद राशि में 2 लाख रुपये के 2000 रुपये के पुराने नोट भी शामिल हैं। इसके अलावा एक भरमार राइफल और 160 नग गोलियां भी जब्त की गई हैं। सुरक्षा बलों को कार्रवाई के दौरान नक्सलियों का एक लैपटॉप भी मिला है, जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लैपटॉप से संगठन की गतिविधियों और नेटवर्क से जुड़े अहम राज खुल सकते हैं।

यह पूरी कार्रवाई गरियाबंद की E-30 टीम और धमतरी की डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की संयुक्त टीम द्वारा की गई। दोनों टीमों ने सटीक सूचना के आधार पर बड़े गोबरा क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया, जिसके दौरान यह बड़ी बरामदगी हुई।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!