रायगढ़: रायगढ़ जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी युगल ने कथित रूप से एक ही फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह दोनों के शव जंगल में पेड़ से लटकते मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना छाल थाना क्षेत्र की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान भुंडीबाहरी निवासी रामकुमार अगरिया (25) और परमेश्वरी अगरिया (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामकुमार एक निजी कंपनी में मजदूरी करता था। दोनों के बीच पिछले 5-6 महीनों से प्रेम संबंध था और वे शादी करना चाहते थे।घटना की जानकारी उस समय मिली जब बुधवार सुबह ग्राम एडूकला के जंगल में ग्रामीण महुआ बीनने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पेड़ पर युवक और युवती को फांसी के फंदे से लटका देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना छाल पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फोरेंसिक दल मौके पर पहुंचा। पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!